भारत

शराब के नशे में धुत मिली भैंसें, मालिक पर दर्ज हुई FIR, पढ़े अजीबोगरीब मामला

jantaserishta.com
8 July 2021 9:16 AM IST
शराब के नशे में धुत मिली भैंसें, मालिक पर दर्ज हुई FIR, पढ़े अजीबोगरीब मामला
x

DEMO PIC

शराब के नशे में झूमते आदमियों को तो आपने देखा होगा, लेकिन गुजरात के गांधीनगर से भैंसों के शराब के नशे में धुत होने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. भैंस के नशे में होने की खबर सामने आते ही पुलिस ने मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसके पास से शराब की बोतलें जब्त कर ली.

दरअसल, गुजरात में शराब प्रतिबंधित है और इन भैंसों के मालिक ने बड़ी मात्रा में तबेले में शराब छिपाकर रखी थी. पुलिस ने जब तबेले पर छापा मारा तो वहां से शराब की 101 बोतलें बरामद हुईं. लेकिन पुलिस के आने से पहले भैंसों ने शराब मिला पानी पी लिया था, इसी वजह से मामले का खुलासा हो गया.
शराब की बोतलें पानी के कुंड में छिपाकर रखी थीं
हुआ यूं कि गांधीनगर में तबेला चलाने वाले शख्स ने शराब की बोतलें पानी के कुंड में छिपाकर रखी थीं. इस तालाब के पानी में किसी तरह बोतलें खुल गईं. इसी दौरान जितनी भी भैंसे यहां पानी पीने आई थीं, उन सभी ने शराब मिला पानी पी लिया.
पानी पीने के बाद कई भैंसे बेकाबू होकर इधर-उधर कूदने लगीं. क्योंकि उनपर शराब का नशा चढ़ गया था. वहीं, शराब के असर से दो भैंसें बीमार पड़ गईं. भैंसों की हालत देखकर तबेले के मालिक ने जानवरों के डॉक्टर को बुलाया. डॉक्टर जब तबेले पहुंचा तो उसे कुंड के पानी का रंग देखकर हैरानी हुई. पानी का रंग बदला हुआ था और उससे अजीब से बदबू आ रही थी. इस बारे में पूछने पर तबेले के मालिक ने कहा कि पेड़ के पत्ते एवं अन्य झाड़ियों के गिरने के चलते ऐसा हुआ है.
हालांकि डॉक्टर इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने LCB की टीम को इस बारे में जानकारी दी. बाद में पुलिस तबेले में पहुंची तो उसे वहां पर काफी बड़ी मात्रा में शराब मिली. तबेले से बरामद हुई शराब की कुल कीमत 35 हजार है. पता चला कि बोतलें टूट गई थीं जिससे शराब पानी में घुल गई और भैंसों ने वह पानी पी लिया. जिससे वो बेकाबू हो गईं. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद तबेले के मालिकों दिनेश ठाकोर, अंबरम ठाकोर और रवि ठाकोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story