भारत
भैंस ने दुर्लभ दो मुंह और चार पैरों वाले नवजात भैंस को जन्म दिया, देखने को लगा लोगों का तांता
jantaserishta.com
17 Sept 2025 3:16 PM IST

x
वीडियो सामने आया.
कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित कागल तहसील के बानगे गांव में एक असामान्य और दुर्लभ घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. गांव के रहने वाले सुरेश यशवंत सुतार की भैंस ने मंगलवार को एक अनोखे नवजात भैंस को जन्म दिया, जिसके दो मुंह और चार पैर हैं. इस दुर्लभ प्राकृतिक घटना ने स्थानीय ग्रामीणों में उत्सुकता जगा दी और आसपास के इलाकों में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, जन्म के कुछ घंटे के बाद नवजात की मौत हो गई.
इस अनोखे भैंस के जन्म की खबर फैलते ही बानगे गांव में इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने इसे एक आश्चर्यजनक और अभूतपूर्व घटना बताया. इस नवजात भैंस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे ये घटना और भी सुर्खियों में आ गई है.
एक ग्रामीण ने कहा, 'हमने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा. ये आश्चर्यजनक और अविश्वसनीय है.' साथ ही अन्य ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने इसे प्रकृति का एक अनोखा करिश्मा बताया है. हालांकि, इस नवजात भैंस की जन्म के चार घंटे बाद ही मौत हो गई.
विशेषज्ञों के अनुसार, दो मुंह और चार पैरों वाला ये जन्म एक जैविक विचित्रता (जेनेटिक म्यूटेशन) का परिणाम हो सकता है जो प्रकृति में बहुत कम देखने को मिलता है. ऐसी घटनाएं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दुर्लभ होती हैं और ऐसे नवजात जानवरों के लिए जीवित रहना मुश्किल होता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





