
x
वीडियो हुआ वायरल.
सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अजीब और दिलचस्प घटना सामने आई है. जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा है. यहां एक भैंस देर रात घर की सीढ़ियों के माध्यम से छत पर चढ़ गई. यह नजारा देखकर परिवार और गांववाले हैरान रह गए. जब भैंस नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, तब उसे हाइड्रा मशीन की मदद से नीचे उतारा गया. इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, यह अनोखी घटना सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के दादर गांव की है. गांव निवासी रामसूरत यादव के मकान में बीती रात यह घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब उनकी भैंस अंधेरे में सीढ़ियों से ऊपर चढ़कर छत पर जा पहुंची. रात के समय किसी को इसका पता नहीं चला. सुबह जब परिवारवालों की नजर छत पर गई, तो सभी हैरान रह गए.
भैंस को नीचे लाने की काफी कोशिश की गई. घरवालों ने पहले खुद उसे सीढ़ियों से नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन जब वह हिलने को भी तैयार नहीं हुई तो प्रशासन से मदद ली गई. स्थानीय ग्रामीणों की सहायता और हाइड्रा मशीन के जरिए घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार भैंस को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.
इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में भैंस को हाइड्रा से बांधकर सावधानीपूर्वक नीचे उतारते देखा जा सकता है. यह घटना जहां लोगों के लिए मजेदार बन गई है, वहीं यह भी बताती है कि कभी-कभी ग्रामीण इलाकों में किस तरह के अजीब हालात बन जाते हैं, जिनसे निपटना भी एक चुनौती होता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





