भारत

भैंस खा गई सोने का मंगलसूत्र, 2 घंटे तक ऑपरेशन कर निकाला गया

Nil dhankar
2 Oct 2023 7:08 AM IST
भैंस खा गई सोने का मंगलसूत्र, 2 घंटे तक ऑपरेशन कर निकाला गया
x
देखें वीडियो

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में भैंस सोने का मंगलसूत्र ही खा गई। बकायदे भैंस का ऑपरेशन किया गया और उसके पेट से 25 ग्राम का मंगलसूत्र निकाला गया। पशु चिकित्सा अधिकारी बालासाहेब कौंदाने ने बताया कि मेटल डिटेक्टर से पता चला कि भैंस के पेट में कोई धातु है।

इसके बाद 2 घंटे तक भैंस का ऑपरेशन चला और मंगलसूत्र को उसके पेट से निकाला गया। इस ऑपरेशन में भैंस को 60-65 टांके लगे। नीचे दिए वीडियो लिंक भैंस और मंगलसूत्र को आप देख सकते हैं।


Next Story