भारत
नेहरु पार्क अब सीएम के बेटे के नाम पर, कांग्रेस का आरोप
jantaserishta.com
18 Jun 2023 11:25 AM IST

x
विभिन्न स्थानों के नाम बदलने के चल रहे सिलसिले के बीच अब एक अजब मामला सामने आया है।
भोपाल (आईएएनएस)| विभिन्न स्थानों के नाम बदलने के चल रहे सिलसिले के बीच अब एक अजब मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के नाम पर बने पार्क का नाम बदलकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय के नाम पर रख दिया गया। यह आरोप लगाया है पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने। कांग्रेस नेता अजय सिंह की ओर से जारी किए गए एक बयान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में नेहरु पार्क का नाम बदलकर उनके पुत्र कार्तिकेय के नाम पर किये जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। अजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में इतिहास के उन महापुरुषों का नाम मिटा रही है जिनका देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान है। नेहरु पार्क का नाम बदलकर कार्तिकेय पार्क किया जाना इसी कड़ी का एक हिस्सा है।
अजय सिंह ने कहा कि भारत को आजाद कराने और देश के नव निर्माण में पंडित नेहरु के योगदान के आगे कार्तिकेय कहां खड़े हैं? क्या वे नेहरु से भी बड़े हो गये हैं? क्या बुधनी की जनता को अंतर्मन से यह बात स्वीकार्य होगी? यदि नगरपालिका ने यह कार्य चापलूसी में किया है तो शिवराज सिंह को हस्तक्षेप करना चाहिए था और पं नेहरू का नाम हटाने से रोकना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि पार्क, चौराहों, सड़कों और भवनों आदि के नामकरण उन महापुरुष, समाजसेवी या विभूतियों के नाम पर किये जाते हैं जो इस दुनिया में नहीं हैं। नामकरण के बहाने उनके योगदान को चिरस्थायी बनाया जाता है, लेकिन अब एक नई परम्परा शुरू हो गई है। बुधनी का एक अन्य पार्क भी मुख्यमंत्री के दूसरे बेटे कुणाल के नाम पर रखा गया है। शिवराज सिंह कृपया कुणाल के योगदान के बारे में भी जनता को बताएं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





