भारत
'सबका साथ-सबका विकास' के संकल्प वाला बजट: नित्यानंद राय
jantaserishta.com
1 Feb 2023 3:51 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में पेश आम बजट 2023 को राष्ट्र के चहुमुंखी विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला शानदार बजट बताया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को पूर्ण करने वाला ऐतिहासिक बजट है।
इस बजट में गांव है, गरीब है, किसान है, युवा है, महिला है, लघु एवं मध्यम कारोबारी है और रोजगार के अवसरों की असीमित संभावनाएं हैं। यह बजट दलित, वंचित, पिछड़ा और गरीबों के आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करने वाला है। आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है, उस संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण ²ष्टिपत्र है।
राय ने इस बजट को अमृत काल का बजट बताते हुए कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद दुनिया ने भारत की आर्थिक स्थिति को सराहा है। हमारी अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है। वित्त मंत्री द्वारा इस बजट की सात प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए उन्हें सप्तऋषि नाम दिया गया। ये प्राथमिकताएं हैं - समावेशी विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच, इन्फ्रास्ट्रक्च र और इन्वेस्टमेंट, अपनी क्षमताओं का विकास, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ाना, यूथ पॉवर और फाइनेंसियल सेक्टर को प्रोत्साहन।
नित्यानंद राय ने कहा कि यही नहीं, इस बजट में किसान कल्याण पर बल देते हुए कृषि से संबंधित स्टार्टअप्स को प्राथमिकता देने के लिए कृषि त्वरक कोष की स्थापना जैसी कई घोषणाएं है।
राय ने कहा कि नौकरीपेशा मध्यमवर्ग को बड़ी सौगात देते हुए आयकर में छूट की सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख करने की घोषणा एक स्वागतयोग्य और सराहनीय कदम है।
Tagsनित्यानंद रायबजटबजट न्यूज़बजट 2023केंद्र सरकारNityanand RaiBudgetBudget NewsBudget 2023Central Government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





