भारत

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू

jantaserishta.com
14 Jan 2022 12:33 PM IST
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू
x

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगासूत्रों के मुताबिक, बजट सत्र का पहला हिस्सा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 14 मार्च से 8 अप्रेल तक हो सकता है

718 कर्मचारी हुए संक्रमित
संसद के बजट सत्र शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं लेकिन इस बीच संसद भवन के सैकड़ों कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके चलते तय समय पर बजट सत्र को संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती हो सकती है।
संसद भवन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तीसरी लहर के दौरान पिछले एक महीने में संसद भवन के 718 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर पिछले दो सप्ताहों के दौरान संक्रमित हुए हैं। 9 जनवरी तक करीब 400 कर्मी कोरोना संक्रमित थे लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा 700 पार कर गया है। पिछले तीन दिनों में ही करीब 43 फीसदी की वृद्धि इन आंकड़ों में हुई है।
राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि संक्रमितों में से करीब 200 कर्मचारी राज्यसभा के हैं। बाकी लोकसभा एवं अन्य विभागों से जुड़े बताए जाते हैं। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा ने अपने एक तिहाई कार्मिकों को घर से काम करने की अनुमति दी है। जबकि 50 फीसदी अधिकारियों को घर से काम करने की अनुमति है। ऐसे में बड़ी संख्या में संक्रमण चिंता का विषय है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story