भारत
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से, 3 मार्च को बजट पेश करेगी सरकार
jantaserishta.com
4 Feb 2023 9:38 AM IST

x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से होगा। सत्र के दौरान राज्य सरकार 3 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी। संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि बजट सत्र 23 मार्च तक चलेगा। सत्र के बीच में ही होली का अवकाश भी होगा।
बजट सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक भी लाएगी। बजट के पूर्व चालू वित्तीय वर्ष के लिए तृतीय अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। जानकारी के अनुसार बजट सत्र में सरकार नियोजन नीति पर विधेयक ला सकती है। इसके अलावा स्थानीयता को लेकर भी फिर से सदन मे विधेयक लाया जा सकता है। मालूम हो कि विधानसभा के विशेष सत्र में पारित किए गए 1932 आधारित स्थानीयता नीति का बिल राज्यपाल ने वापस कर दिया है। राज्यपाल ने इस बिल को संवैधानिक प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत बताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कह चुके हैं कि एक बार फिर से इस विधेयक को सदन से पारित कराया जाए। गौरतलब है कि झारखंड कैबिनेट की बैठक 9 फरवरी को होने वाली है। संभवत: इसी कैबिनेट में विधानसभा का बजट सत्र आहूत करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
Tagsझारखंड विधानसभाझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड सरकारझारखंड विधानसभा बजट सत्रझारखंड बजटJharkhand AssemblyJharkhandJharkhand NewsGovernment of JharkhandJharkhand Assembly Budget SessionJharkhand Budget
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





