
x
फाइल फोटो
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को कहा कि विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा और दो भागों में होगा। मुख्यमंत्री ने यहां मीडिया से कहा कि पड़ोसी राज्यों की तुलना में हरियाणा की आर्थिक स्थिति बेहतर है।
उन्होंने कहा कि चालू वित्तवर्ष के लिए देश की आर्थिक विकास दर करीब सात फीसदी है। हालांकि, हरियाणा की आर्थिक विकास दर करीब आठ फीसदी है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "केंद्रीय बजट में राजकोषीय घाटे की सीमा राज्य के घरेलू उत्पाद के तीन प्रतिशत पर तय की गई है। हम पहले ही राजकोषीय घाटे को इससे नीचे रखने में सक्षम हैं। वित्तवर्ष 2021-22 के लिए हमारा वित्तीय घाटा 2.9 प्रतिशत था। मुझे यकीन है कि चालू वित्तवर्ष का घाटा भी इससे कम है और यह निर्धारित सीमा से कम ही रहेगा।"
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट के अनुसार, देश में प्रति व्यक्ति आय 2014 से दोगुनी होकर 1.97 लाख रुपये हो गई है। हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय लगभग 2.75 लाख रुपये है।
उन्होंने कहा, "हम फसल बिक्री के लिए किसानों को डिजिटल भुगतान कर रहे हैं। अब तक लगभग 10 लाख किसानों के खातों में 63,000 करोड़ रुपये का डिजिटल भुगतान किया जा चुका है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में यूनिटी मॉल स्थापित करने का प्रावधान है। इन मॉलों में 'एक जिला-एक उत्पाद' योजना के तहत विशेष रूप से स्थापित औद्योगिक इकाइयों के उत्पादों की मार्केटिंग की जाएगी।
उन्होंने कहा, "एक कदम आगे बढ़ते हुए हम हरियाणा में 'वन ब्लॉक-वन प्रोडक्ट' योजना चला रहे हैं। यूनिटी मॉल खुलने से राज्य को काफी फायदा होगा।"
Tagsहरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टरमनोहर लाल खट्टरहरियाणा विधानसभाहरियाणा विधानसभा बजट सत्रHaryana Chief Minister Manohar Lal KhattarManohar Lal KhattarHaryana AssemblyHaryana Assembly Budget Session
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





