भारत

बजट: मुख्यमंत्री बोम्मई ने मंदिरों पर से सरकार का नियंत्रण हटाने का किया प्रस्ताव

Rani Sahu
4 March 2022 2:10 PM GMT
बजट: मुख्यमंत्री बोम्मई ने मंदिरों पर से सरकार का नियंत्रण हटाने का किया प्रस्ताव
x
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को 2022-23 के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में राज्य के धर्मादा विभाग के दायरे में आने वाले मंदिरों को स्वायत्तता देकर उन पर से सरकार का नियंत्रण हटाने का प्रस्ताव किया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को 2022-23 के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में राज्य के धर्मादा विभाग के दायरे में आने वाले मंदिरों को स्वायत्तता देकर उन पर से सरकार का नियंत्रण हटाने का प्रस्ताव किया।

मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि मंदिरों पर से सरकार का नियंत्रण हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। श्रद्धालुओं की इन मांगों पर विचार करते हुए धर्मादा विभाग के दायरे में आने वाले कुल 34,563 मंदिरों को स्वायत्तता दी जाएगी। साथ ही कर्नाटक से काशी यात्रा पर जाने वाले 30,000 तीर्थयात्रियों में प्रत्येक को सरकार 5,000 रुपये की सब्सिडी देगी। बोम्मई ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले मठों तथा अन्य संस्थाओं को राज्य सरकार वित्तीय सहायता देगी।


Next Story