भारत

न अच्छा बेटा बन सका...लिखकर बीटेक छात्र ने लगाई फांसी

SHIDDHANT
14 May 2026 8:26 PM IST
न अच्छा बेटा बन सका...लिखकर बीटेक छात्र ने लगाई फांसी
x
यूनिवर्सिटी के छात्र की हॉस्टल में संदिग्ध मौत
Gorakhpur गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बीटेक थर्ड ईयर के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित महादेव बॉयज हॉस्टल की है। छात्र का शव कमरे में पंखे से लटका मिला, जिसके बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान अलीगढ़ के खैर बायपास निवासी 23 वर्षीय धनेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। वह गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था और हॉस्टल में अकेले रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम धनेंद्र अपने कमरे में गया था। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर हॉस्टल वार्डन को शक हुआ। कई बार आवाज देने और दरवाजा खुलवाने की कोशिश के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो छात्र का शव पंखे से लटका मिला।
घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में छात्र ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह न
अच्छा
बेटा बन सका और न ही अच्छा छात्र। उसने खुद को परिवार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए छात्र के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।
Next Story