भारत

दलित मुस्लिम समीकरण से यूपी निकाय चुनाव में बाजी मारने की फिराक में बसपा

jantaserishta.com
18 April 2023 12:00 PM IST
दलित मुस्लिम समीकरण से यूपी निकाय चुनाव में बाजी मारने की फिराक में बसपा
x
लखनऊ (आईएएनएस)| यूपी निकाय चुनाव में बसपा मुस्लिम उम्मीदवारों को अधिक टिकट देकर एक बार फिर दलित मुस्लिम का समीकरण बनाकर बाजी मारने की फिराक में है। मायावती ने मेयर के लिए घोषित 10 में छह मुस्लिम व तीन दलित उम्मीदवार उतार कर अपने पत्ते खोल दिए हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो बसपा पिछले विधानसभा और उससे पहले लोकसभा चुनाव में अपने घटे जनाधार से काफी परेशान है। इसी कारण एक बार फिर उसने अपनी रणनीति बदलकर दलितों और मुसलमानों को एकसाथ लाने में जुटी है।
बसपा के एक नेता की मानें तो बसपा ने दस में से 6 मुस्लिम महापौर उम्मीदवार उतारकर यह साफ कर दिया है कि उसका फोकस मुस्लिम और दलित गठजोड़ की तरफ है। इससे मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। पिछले चुनाव के समीकरण को देखें तो पता चलता है कि आगरा, झांसी और सहारनपुर हमारी पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। दलितों का हमारी पार्टी के प्रति अटूट विश्वास है। इसलिए वो हमारे पाले में रहेंगे। मुस्लिमों ने सपा के साथ रहकर देख लिया है। उन्हे कुछ नहीं मिला है। इसलिए वो जानते हैं कि बसपा में उनका भविष्य सुरक्षित है।
वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक अमोदकांत मिश्रा कहते हैं कि बसपा की इस रणनीति से सपा का समीकरण गड़बड़ हो सकता है। चूंकि सपा का भरोसा मुस्लिम पर बहुत रहता है।
आमोदकांत आगे कहते हैं कि साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने 88 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि एक भी नहीं जीता। विधानसभा चुनाव के बाद से ही मायावती मुस्लिमों पर डोरे डाल रही हैं। उनके अधिकतर बयानों में सपा से मुस्लिमों को सचेत करती दिखती हैं। इसीलिए निकाय चुनाव में बसपा, दलित और ओबीसी एक करके यह समीकरण देखना चाहती है, अगर यह पर प्रयोग सफल होता है। इसी को वह लोकसभा चुनाव में भी लागू कर सकती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story