भारत

बीमार भाभी को देखने अस्पताल पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती

jantaserishta.com
14 July 2023 12:57 PM IST
बीमार भाभी को देखने अस्पताल पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती
x
नोएडा: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती 13 जुलाई को नोएडा पहुंची थी। जहां वह अपनी बीमार भाभी का हाल-चाल जानने पहुंची। बसपा सुप्रीमो की भाभी विचित्र लता का इलाज नोएडा के इंडोगल्फ हॉस्पिटल में चल रहा है।
नोएडा के सेक्टर-19 स्थित इंडो गल्फ अस्पताल में वो अपनी भाभी को देखने के लिए पहुंचीं। बसपा सुप्रीमो करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल में रहीं। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बातचीत भी की। उनके साथ उनके भाई आनंद और भतीजा आकाश भी मौजूद रहे। बसपा सुप्रीमो के नोएडा आगमन को लेकर पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी और डीएनडी से लेकर सेक्टर 19 हॉस्पिटल तक सभी जगह पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अस्पताल के बाहर भी सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, बसपा सुप्रीमो गुरुवार दोपहर करीब सवा तीन बजे अस्पताल पहुंची और साढ़े चार बजे तक अस्पताल में रहीं। मायावती के नोएडा पहुंचने पर उनकी सुरक्षा को लेकर डीसीपी स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
हॉस्पिटल के न्यूरोलाजिस्ट डॉ. नवदीप ने बताया कि न्यूरो संबंधी शिकायत पर विचित्र लता को बुधवार सुबह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां इंटरनल मेडिसिन और न्यूरो फिजीशियन की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर इंटरनल मेडिसिन वार्ड में विचित्र लता को भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story