भारत

बसपा ने जारी की छह उम्मीदवारों की लिस्ट

jantaserishta.com
2 May 2024 10:05 AM IST
बसपा ने जारी की छह उम्मीदवारों की लिस्ट
x
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। बसपा ने गुरुवार को छह लोकसभा और एक लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने गोंडा लोकसभा सीट से सौरभ कुमार मिश्रा, डुमरियागंज से मोहम्मद नदीम मिर्जा, कैसरगंज से नरेंद्र पांडेय, संतकबीरनगर से नदीम अशफाक, बाराबंकी से शिवकुमार दोहरे और आजमगढ़ से मशूद अहमद को टिकट दिया है।
बसपा की ओर से घोषित छह उम्मीदवारों की सूची में तीन मुस्लिम चेहरे हैं। पार्टी ने दो ब्राह्मणों को भी मैदान पर उतारा है। जबकि पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बाराबंकी सीट से शिवकुमार दोहरे को मैदान में उतारा है।
बसपा ने इस बार विधानसभा उपचुनाव में भी हिस्सा लिया है। लखनऊ पूर्वी सीट से आलोक कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। लखनऊ पूर्वी सीट पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन के निधन के बाद से खाली है। इस सीट से भाजपा ने ओपी श्रीवास्तव तो वहीं कांग्रेस ने मुकेश चौहान को मैदान में उतारा है। इस सीट पर 20 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story