भारत
BSP: बसपा ने जारी की एक और लिस्ट, लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान
jantaserishta.com
12 April 2024 10:00 AM IST

x
लखनऊ: मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची शुक्रवार की सुबह-सुबह जारी कर दी है। तीसरे चरण के चुनाव के लिए आज से नामांकन का काम शुरू हो रहा है। इस सूची में 9 लोकसभा क्षेत्रों के लिए बीएसपी के कैंडिडेट के नाम का ऐलान हुआ है। बसपा ने आजमगढ़ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया है जबकि गोरखपुर से जावेद सिमनानी चुनाव लड़ेंगे। घोसी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। एटा सीट से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को कैंडिडेट बनाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





