भारत

BSP ने CM योगी के खिलाफ गोरखपुर सदर से उतारा मुस्लिम चेहरा

jantaserishta.com
5 Feb 2022 12:37 PM IST
BSP ने CM योगी के खिलाफ गोरखपुर सदर से उतारा मुस्लिम चेहरा
x

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 54 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में छठे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, वहां से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मायावती ने ख्वाजा शमसुद्दीन को उतारा है. मुस्लिम उम्मीदवार गोरखपुर सदर से सीएम योगी के खिलाफ लडेंगे. यानी इस सीट से कांटे की टक्कर होने वाली है.

गोरखपुर जिले की कैम्पियरगंज विधानसभा सीट से चंद्र प्रकाश निषाद, पिपराइच से दीपक अग्रवाल, गोरखपुर शहर से ख्वाजा शमसुद्दीन, गोरखपुर देहात से दारा सिंह निषाद, सहजनवां से श्रीमती अन्जू सिंह, खजनी से विद्यासागर, चौरी-चौरा से वीरेंद्र पाण्डेय, बांसगांव से राम नयन आजाद और चिल्लूपार से राजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा गया है. वहीं अम्बेडकर नगर जिले की कटेहरी सीट से प्रतीक पाण्डेय, टाण्डा से श्रीमती शबाना खातून, आलापुर से श्रीमती केशरा देवी गौतम, जलालपुर से राजेश कुमार सिंह और अकबरपुर से चंद्र प्रकाश वर्मा को टिकट दिया गया है.
3 मार्च को इन सीटों लिए होगा चुनाव
बता दें कि गोरखपुर, देवरिया और बलिया समेत जिन जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए बसपा ने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. वहां 3 मार्च को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 10 मार्च को मतगणना के बाद आएंगे.
उत्तर प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. प्रदेश में जनता इस बार सत्ता की चाबी किसे सौंपने का मन बना रही है, इसको लेकर Zee News ने पूरे प्रदेश में 20 जनवरी से 2 फरवरी के बीच फाइनल ओपिनियन पोल किया. इस पोल में यूपी में 3 लाख लोगों से बात करके उनकी राय ली गई.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी पार्टी का पलड़ा भारी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बाग़पत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर जिले आते हैं. वहीं, अगर इस क्षेत्र में अहम सीटों की बात करें यहां कैराना, मुजफ्फरनगर, खतौली, नगीना, नजीबाबाद, मुरादाबाद, चंदौसी, देवबंद, सहारनपुर, हसनपुर, मेरठ, मुरादनगर, लोनी, गाजियाबाद, मोदीनगर, नोएडा, दादरी, जेवर, धौलाना, हापुड़ शामिल हैं. जहां पहले चरण और दूसरे चरण के लिए 10 फरवरी और 14 फरवरी को मतदान होना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story