भारत

बसपा ने कुशीनगर और देवरिया सीट पर घोषित किए प्रत्याशी

jantaserishta.com
9 May 2024 12:16 PM IST
बसपा ने कुशीनगर और देवरिया सीट पर घोषित किए प्रत्याशी
x
लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को एक और लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने कुशीनगर और देवरिया सीट से प्रत्याशियों की घोषणा की है। बसपा की ओर से गुरुवार को जारी सूची के अनुसार, कुशीनगर से शुभ नारायण चौहान और देवरिया से संदेश यादव उर्फ मिस्टर को अपना उम्मीदवार बनाया गया है।
ज्ञात हो कुशीनगर से भाजपा ने अपने पुराने सांसद विजय दुबे पर भरोसा जताया है, जबकि देवरिया से रमापति त्रिपाठी का टिकट काट कर शशांक मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को टिकट दिया है। बसपा ने जिन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है वहां एक जून को मतदान होना है। नतीजे 4 जून को आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story