भारत

BSP मुखिया मायावती का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोलीं- कांग्रेस को सिर्फ मुश्किल में याद आते हैं दलित

Nilmani Pal
20 Sept 2021 12:39 PM IST
BSP मुखिया मायावती का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोलीं- कांग्रेस को सिर्फ मुश्किल में याद आते हैं दलित
x

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का कांग्रेस पर जोरदार हमला जारी है। पंजाब के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरने की तैयारी में लगीं मायावती ने पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के कांग्रेस के निर्णय को चुनावी हथकंडा बताया है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मीडिया से वार्ता में कहा कि विधानसभा चुनाव के समय पंजाब में मुख्यमंत्री बदलना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अभी भी दलितों पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस को तो सिर्फ मुसीबत में ही दलित याद आते हैं। पंजाब में कांग्रेस मुश्किल में फंसी को दलित को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसी कारण पंजाब के दलितों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए। इससे पहले मायावती ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री को चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई भी दी।

Next Story