बसपा ने निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी ने निर्भया केस की वकील रही सीमा कुशवाहा को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी एक लेटर में कहा गया है कि पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने पार्टी का पक्ष रखने के लिए सीमा कुशवाहा को बसपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. बता दें कि 20 जनवरी को सीमा कुशवाहा बसपा में शामिल हुईं थीं. सतीश चंद्र मिश्रा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी. तब संभावना जताई जा रही थी कि सीमा किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकतीं हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





