
x
लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को 11 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। प्रधानमंत्री मोदी के सामने वाराणसी में अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा है। वहीं मैनपुरी में डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार बदल कर शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया है।
बसपा ने मंगलवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। इसमें 11 प्रत्याशियों के नाम हैं। सपा मुखिया अखिलेश की पत्नी और मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के खिलाफ बसपा ने प्रत्याशी बदल दिया है। गुलशन देव शाक्य का टिकट काटकर शिव प्रसाद यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं वाराणसी से पीएम मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को टिकट दिया है। जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।
बलिया से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर के सामने लल्लन सिंह यादव को टिकट दिया है। गाजीपुर से डॉ. उमेश कुमार सिंह को उतारा है। यहां से सपा ने अफजाल अंसारी और भाजपा ने पारसनाथ राय को टिकट दिया है।
डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के सामने ख्वाजा शमसुद्दीन को टिकट दिया है। सुल्तानपुर से उदराज वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां से मेनका गांधी भाजपा प्रत्याशी हैं। इसके अलावा बरेली से छोटेलाल गंगवार, फर्रुखाबाद से क्रान्ति पांडेय और बांदा से मयंक द्विवेदी को उतारा है। बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव के खिलाफ मुस्लिम खां पर दांव खेला है।
Tagsलोकसभा चुनावबहुजन समाज पार्टीबसपाबसपा उम्मीदवारवाराणसीLok Sabha ElectionsBahujan Samaj PartyBSPBSP CandidatesVaranasi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





