भारत

BSNL का धासु प्लान, 16 रुपये में मिल रहा है 30 दिन की वैलिडिटी, पढ़े ये खबर

jantaserishta.com
7 April 2022 8:26 PM IST
BSNL का धासु प्लान, 16 रुपये में मिल रहा है 30 दिन की वैलिडिटी, पढ़े ये खबर
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: बीएसएनएल अपने Prepaid Plans की वजह से धीरे-धीरे काफी पॉपुलर हो रहा है. BSNL के कई ऐसे Prepaid Plans हैं जो Airtel, Jio और Vi पर भारी पड़ते हैं. BSNL अभी 30 दिन का सबसे अफोर्डेबल प्लान भी दे रहा है.

BSNL का 30 दिन का सबसे अफोर्डेबल प्लान केवल 16 रुपये का है. इस प्लान में SMS और डेटा बेनिफिट्स नहीं दिए जाते हैं. जैसा की ऊपर बताया गया है इस प्लान की वैलिडिटी एक महीने की है. कंपनी के वेबसाइट के अनुसार इस प्लान के साथ कॉल रेट 20 पैसे प्रति मिनट है.
अगर आप अपने BSNL के सिम को एक्टिवेट रखना चाहते हैं तो ये काफी बेहतर प्लान है. आप वॉयस वाउचर के साथ भी जा सकते हैं. हालांकि, BSNL के 30 दिन वाले प्लान्स की लिस्ट लंबी है.16 रुपये में 30 दिन की16 रुपये में 30 दिन की
BSNL का 147 रुपये वाला प्लान
अगर आप अपने के लिए एक सॉलिड और अफोर्डेबल प्रीपेड प्लान BSNL की तरफ से चाहते हैं जो 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता हो तो आप 147 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. इसमें डेटा और वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स भी यूजर्स को दिए जाते हैं.
इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल 10GB डेटा के साथ दिए जाते हैं. इसके अलावा कंपनी यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान के साथ BSNL Tunes फैसिलिटी भी देती है. हालांकि, इस प्लान के साथ कोई SMS बेनिफिट नहीं दिया जाता है.
BSNL का 247 रुपये वाला प्लान
अगर आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं तो आप BSNL के 247 रुपये वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं. इस प्लान के साथ यूजर्स को SMS बेनिफिट भी दिया जाता है. यूजर्स को इस प्लान के साथ 50GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल डेली 100 SMS के साथ दिए जाते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story