भारत
बीएसएफ की सीमा भवानी टीम ने हैरतअंगेज कारनामा कर बनाया रिकॉर्ड
jantaserishta.com
28 Dec 2022 8:32 AM IST

x
DEMO PIC
ऐसा भारत में पहली बार हुआ है...
नई दिल्ली (आईएएनएस)| बीएसएफ की सीमा भवानी टीम ने एक बार फिर अपना दमखम दिखाया है। बीएसएफ की 39 वीरांगनाओं ने मंगलवार को कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल में सीमा भवानी टीम की 39 महिला जवानों ने 9 एनफील्ड 350 सीसी बाइक पर सवार होकर एक साथ 1.3 किलोमीटर की बाइक राइड करके ये कमाल कर दिखाया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सीमा भवानी टीम की 39 बीएसएफ की जंवाज महिलाओं ने ग्रुप इवेंट में 9 एनफील्ड 350 सीसी बाइक पर सवार होकर ये कारनामा कर दिखाया। इन सभी 39 महिलाओं ने मंगलवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बिना रुके 2 मिनट 10 सेकंड में करीब 1.3 किलोमीटर तक एक साथ राइड की। ऐसा भारत में पहली बार हुआ है।
इन सभी महिला जवानों ने ऐसा कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। इससे पहले सीआरपीएफ की महिला जवानों ने 2014 में 37 की संख्या में 9 बाइक पर सवार होकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज किया था। उसी रिकॉर्ड को आज तोड़ा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





