BSF का बड़ा एक्शन, 8 पाकिस्तानी बोट जब्त, इलाके में कड़ा पहरा

अहमदाबाद: सीमा सुरक्षा बल (border security force) को गुजरात में बड़ी कामयाबी मिली है. BSF ने गुजरात के तटीय इलाके कच्छ क्षेत्र के हरामी नाला से 7-8 पाकिस्तानी नाव जब्त की हैं. BSF ने गुरुवार को सर्च ऑपरेशन चलाकर इर कार्रवाई को अंजाम दिया है. BSF का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. नाव के साथ कितने पाकिस्तानियों को पकड़ा गया है या नाव से क्या सामान जब्त किया गया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. ऑपरेशन पूरा होने के बाद BSF की तरफ से इस मामले में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





