BSF की बड़ी कार्रवाई, सीमावर्ती इलाके से 38 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

कोलकाता: भारतीय सुरक्षा बल BSF ने बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई की है. दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले और मालदा जिले के सीमावर्ती इलाके से भारतीय दलाल सहित 38 बांग्लादेशियों को को गैरकानूनी रूप से सीमा पार करने के दौरान हिरासत में ले लिया गया, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. पहली घटना में दिनांक 13 मार्च, 2022 को लगभग 0100 बजे, 118 वीं वाहिनी की सीमा चौकी गुमती के मुस्तैद जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर कार्यवाही करते हुए 33 लोगों को हिरासत में लिया. पकड़े गए सभी लोग गैर कानूनी तरीके से बांग्लादेश से भारत में आने की फिराक में थे. पकड़े गए सभी व्यक्तियों को संबंधित पुलिस थाना को सौंपा जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





