भारत

बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन और हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 Dec 2025 5:30 PM IST
बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन और हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
x
अमृतसर: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए हो रही नशा तस्करी को बड़ा झटका लगा है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने पिछले 24 घंटों के भीतर कई त्वरित और समन्वित अभियानों को अंजाम देकर बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इस दौरान हेरोइन की बड़ी खेप, दो ड्रोन और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग ने एएनटीएफ अमृतसर के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए भल्ला कॉलोनी के पास एक तस्कर को पकड़ा। तस्कर के पास से 300 ग्राम हेरोइन और एक कार बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि तस्कर ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से आ रहे नशे की खेप को आगे सप्लाई करने वाले नेटवर्क का हिस्सा है। इसी कड़ी में तकनीकी निगरानी के आधार पर मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने हरदो रत्तन गांव के खेतों से एक डीजेआई माविक 3 ड्रोन बरामद किया। यह ड्रोन 545 ग्राम हेरोइन लेकर भारतीय सीमा में उतरा था। जवानों ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर ड्रोन को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।
एक अन्य खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने रायपुर कलां के खेतों से एक और हाई-टेक डीजेआई माविक 4 प्रो ड्रोन बरामद किया। ड्रोन के साथ 570 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है। माना जा रहा है कि यह ड्रोन भी पाकिस्तान की ओर से उड़ाकर भारतीय क्षेत्र में भेजा गया था।
बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पिछले 24 घंटों में कई तेज और मिलकर चलाए गए ऑपरेशन में बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी नार्को-स्मगलिंग की कोशिशों को कामयाबी से नाकाम कर दिया। एएनटीएफ अमृतसर के साथ एक संयुक्त अभियान में, बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग ने भल्ला कॉलोनी के पास एक कार के साथ तस्कर को पकड़ा। तस्कर के पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
बीएसएफ ने कहा कि टेक्निकल सर्विलांस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ सैनिकों ने हरदो रतन गांव के पास खेतों से एक डीजेआई माविक 3 ड्रोन बरामद किया, जो 545 ग्राम हेरोइन ले जा रहा था। इसके अलावा, एक और इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन में रायपुर कलां के पास खेत से 100 से ज्यादा ड्रोन जब्त किए गए।
बीएसएफ ने आगे कहा कि ये सफल ऑपरेशन देश को नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग और ड्रोन-बेस्ड खतरों से बचाने के लिए BSF के सच्चे कमिटमेंट को दिखाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null