भारत

BSF के खोजी कुत्तों ने दिखाया दमखम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीता

jantaserishta.com
18 Feb 2023 8:41 AM IST
BSF के खोजी कुत्तों ने दिखाया दमखम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीता
x
देखें तस्वीरें.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स ने भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट डॉग प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। वहीं इस प्रतियोगिता की अलग अलग कैटेगरी में भी बीएसएफ के एक डॉग ने नारकोटिक्स में गोल्ड और एक ने ट्रैकिंग इवेंट में ब्रॉन्ज जीता है।
बीएसएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट पुलिस बलों के कुत्तों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है, जहां उन्हें विस्फोटक का पता लगाने, नशीले पदार्थों का पता लगाने और ट्रैकिंग में उनकी कार्य क्षमता के आधार पर आंका जाता है। इस बार 66वी प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल में 13 से 17 फरवरी तक हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ डॉग स्क्वॉड ने भी इस प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन किया और विभिन्न राज्य पुलिस बलों और सीएपीएफ की 24 अन्य टीमों को हराकर इस डॉग प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की। इसके अलावा बीएसएफ टीम के कोबरा डॉग ने मादक पदार्थों का पता लगाने में स्वर्ण पदक जीता। वहीं एक महिला डॉग बेला ने भी ट्रैकिंग में कांस्य पदक जीता।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर के टेकनपुर में देश का इकलौती बीएसएफ श्वान प्रशिक्षण केंद्र है। यहीं पर कुत्तों को अलग अलग तरह का प्रशिक्षण दिया जाता है। ये कुत्ते विस्फोटक और नशीले पदार्थों का पता लगाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story