भारत
बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, पाकिस्तान की नापाक साजिश जारी
jantaserishta.com
26 Dec 2022 10:11 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को एक बार फिर विफल कर दिया है। बीएसएफ जवानों ने पंजाब के अमृतसर की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार रात 7.40 बजे बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर सेक्टर के राजातल गांव के पास भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से आते और भारतीय क्षेत्र में घुसते हुए एक ड्रोन की आवाज सुनी। इस पर बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
गोलीबारी के बाद पूरी घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गोलीबारी में नीचे गिरे एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन को खेत से बरामद किया गया। फिलहाल आसपास के इलाकों में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ड्रोन से लाई गयी किसी भी संदिग्ध सामग्री को बरामद किया जा सके।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से आए 20 से ज्यादा ड्रोन इस साल अब तक बीएसएफ मारकर गिरा चुका है। बीएसएफ ने शुक्रवार को भी पंजाब के अमृतसर सेक्टर में पाकिस्तान सीमा से भारत में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





