भारत

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, तलाशी अभियान जारी

jantaserishta.com
9 Nov 2022 1:38 PM IST
बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, तलाशी अभियान जारी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को एक बार फिर विफल कर दिया है। बीएसएफ जवानों ने पंजाब के फिरोजपुर की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 8 नवंबर को रात 11.25 बजे बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर सेक्टर के गंडू गांव में भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से आते एक ड्रोन की आवाज सुनी। घुसपैठ को विफल करने के प्रयास में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी ली गई, जहां गोलीबारी में नीचे गिरे हेक्सा-कॉप्टर (ड्रोन) को बरामद किया गया।
इस पूरी कार्यवाही को बीएसएफ की 136 सीमांत बटालियन ने अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि ड्रोन से लाए गए किसी भी संदिग्ध सामग्री को बरामद किया जा सके।
गौरतलब है कि पिछले महीने 14 अक्टूबर को गुरदासपुर सेक्टर, 16 और 18 अक्टूबर को अमृतसर सेक्टर में भी इसी तरह बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story