भारत
बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
jantaserishta.com
14 Oct 2022 9:41 AM IST

x
सोशल मीडिया
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
बीएसएफ गुरदासपुर सेक्टर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि सुबह करीब 4.35 बजे गुरदासपुर सेक्टर में बीएसएफ के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के आने की आवाज सुनी। ड्रोन के भारत में घुसते ही जवानों ने उस पर 17 राउंड गोलियां चलाईं। ड्रोन का एक ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते पाकिस्तानी ड्रोन नीचे आ गिरा।
इस पूरी कार्रवाई को बीएसएफ की 73वीं बटालियन ने शाहपुर पोस्ट के पास अंजाम दिया, जब ड्रोन बाड़ के करीब भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। बीएसएफ ने बताया कि यह दिखाता है कि ड्रोन को नीचे लाया जा सकता है।
घटना के बाद बीएसएफ के जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। फिलहाल पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बीएसएफ द्वारा ड्रोन का विश्लेषण किया जाएगा ताकि उससे जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा सकें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





