भारत
बीएसएफ ने पंजाब में एक और पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, 7.5 किलो हेरोइन बरामद
jantaserishta.com
29 Nov 2022 4:39 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को एक दिन में दूसरी बार विफल कर दिया है। बीएसएफ के सैनकों ने पंजाब के तरनतारन की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक और ड्रोन को मार गिराया है। वहीं 7.5 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार देर रात बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले के कलश हवेलियां गांव में भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से आते एक ड्रोन की आवाज सुनी। घुसपैठ को विफल करने के प्रयास में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में चीनी मेड ड्रोन नीचे आ गिरा।
बीएसएफ के मुताबिक इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी ली गई, जहां गोलीबारी में नीचे गिरे एक हेक्सा-कॉप्टर (ड्रोन) को बरामद किया गया। वहीं सफेद रंग की पॉलीथिन में करीब 7.5 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। हेरोइन की कीमत करोड़ो में आंकी जा रही है।
घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि ड्रोन से लाए गए और भी किसी संदिग्ध सामग्री को बरामद किया जा सके।
गौरतलब है कि 28 नवंबर देर रात को ही बीएसएफ की महिला जवानों ने अमृतसर सेक्टर के चाहरपुर गांव में भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक ड्रोन को मार गिराया था। पिछले कुछ महीनों में बीएसएफ ने पंजाब सीमा में ड्रग्स और हथियार लाने वाले कई पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





