भारत
BSF ने 30 लाख के मानव बाल जब्त किए, जानें मामला क्या है?
jantaserishta.com
8 Jan 2023 7:59 AM IST

x
अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारी मांग है.
शिलांग (आईएएनएस)| मेघालय में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने तस्करी कर बांग्लादेश भेजे जाने वाले 30 लाख रुपये मूल्य के 300 किलोग्राम मानव बाल जब्त किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिणी- पश्चिमी खासी हिल्स जिले के साथ नदी मार्ग के माध्यम से बांग्लादेश में तस्करी करने से पहले मानव बाल को शिलॉन्ग से सीमावर्ती जमादोर गांव में ले जाने के बाद जब्त किया गया था।
प्रवक्ता ने कहा, "बांग्लादेश चीन और ताइवान को आपूर्ति के लिए मानव बालों की तस्करी के लिए एक नए ट्रांजिट कॉरिडोर के रूप में उभरा है। पहले म्यांमार को मानव बालों के अवैध व्यापार के लिए एक ट्रांजिट कॉरिडोर के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।"
विग बनाने में मानव बाल का उपयोग किया जाता है, क्योंकि इसकी अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारी मांग है।
मेघालय से लगी 443 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा की रखवाली करने वाले बीएसएफ ने 2022 में बांग्लादेश में तस्करी करते हुए 225 किलोग्राम मानव बाल जब्त किए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





