भारत

बीएसएफ ने 7 पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की, 2 मछुआरे भी पकड़े गए

jantaserishta.com
12 Oct 2022 2:00 PM IST
बीएसएफ ने 7 पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की, 2 मछुआरे भी पकड़े गए
x
बड़ा एक्शन।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के भुज में हरामीनाला इलाके से 7 पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की हैं। इसके अलावा 2 पाकिस्तानी मछुआरों को भी गिरफ्तार किया गया है। जवानों द्वारा 2 दिनों से चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान ये सफलता मिली है। बीएसएफ ने बताया कि नालिया वायु सेना स्टेशन ने उन्हें सोमवार को जानकारी दी थी कि कुछ पाकिस्तानी नौकाएं और मछुआरों को भारत की सीमा में आते हुए देखा गया है। इसके बाद 10 अक्टूबर से शुरू हुए एक तलाशी अभियान में हरामी नाला के सामान्य क्षेत्र में पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की संदिग्ध आवाजाही का पता चला। इसके बाद बीएसएफ के खोज दल ने 7 पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बरामद किया है।
इसके अलावा पूरे ऑपरेशन में 2 पाकिस्तानी मछुआरों को भी पकड़ा गया है। वहीं जब्त की गई नौकाओं की पूरी तरह से तलाशी ली गई और नावों से कुछ मछली, मछली पकड़ने के जाल, जेरी के डिब्बे, खाद्य पदार्थ, बर्फ के साथ आइसबॉक्स और मछली पकड़ने के उपकरण को छोड़कर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
फिलहाल बीएसएफ और अन्य एजेंसियां पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिकों से पूछताछ कर उनके मकसद और बाकी साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। वहीं इलाके में 2 दिनों की सघन तलाशी के बाद आज सुबह तलाशी अभियान बंद कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story