भारत
ब्रह्मपुत्र नदी में डूब रही महिला और 4 बच्चों को बीएसएफ ने बचाया
jantaserishta.com
12 Dec 2022 12:00 PM IST

x
DEMO PIC
जानकारी के अनुसार नदी में नाव के पलटने से ये हादसा हुआ।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने असम के सीमावर्ती इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी में डूब रही एक महिला और 4 बच्चों को बचाया है। घटना रविवार को असम के धुबरी जिले में हुई, जहां ब्रह्मपुत्र नदी में 5 लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि असम के भारत-बांग्लादेश सीमा के पास मौजूद धुबरी जिले के तक्कमारी गांव में ब्रह्मपुत्र और गंगाधर नदी के संगम में जवानों ने एक नाव के साथ कुछ लोगों को डूबते देखा। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने तुरंत नदी के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर डूब रही एक महिला और 4 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। जानकारी के अनुसार नदी में नाव के पलटने से ये हादसा हुआ।
बीएसएफ के जवानों ने सभी को रेस्क्यू कर मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर उनकी जान बचाई। फिलहाल महिला और बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग नदी के जरिये एक गांव से दूसरे गांव जा रहे थे, उसी वक्त ये हादसा हुआ। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को बीएसएफ की 19वी बटालियन ने अंजाम दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





