भारत

BSF ने सीमा से दुर्लभ पक्षियों को तस्करों से छुड़ाया, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
17 March 2023 12:02 PM IST
BSF ने सीमा से दुर्लभ पक्षियों को तस्करों से छुड़ाया, देखें तस्वीरें
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा चलाए गए एक तलाशी अभियान में तस्करों से विदेशी प्रजाति के दो पक्षियों को बचाया गया है। इन दुर्लभ पक्षियों की तस्करी बांग्लादेश तस्करों द्वारा भारत में की जा रही थी। बीएसएफ ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि दक्षिण बंगाल सीमांत के सतर्क जवानों ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों के चंगुल से बौने कैसोवरी नाम की दुर्लभ प्रजाति के दो पक्षियों को बचाया है। जानकारी के मुताबिक कुछ तस्कर बांग्लादेश की सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्हें रुकने का आदेश दिया गया तो वो 2 लकड़ी के बक्सों को छोड़कर भाग गए।
बक्सों की तलाशी लेने पर उनमें दो दुर्लभ किस्म के पक्षी (बौने कैसोवरी) मिले। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पक्षियों को उनकी सुरक्षा और देखभाल के लिए कृष्णानगर में वन विभाग को सौंप दिया गया है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।
बीएसएफ की 82वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि सीमा बल के जवान सीमा पार से होने वाली विदेशी प्रजातियों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story