भारत

बीएसएफ ने मिट्टी ढहने से फंसे 5 मजदूरों को बचाया, 1 की मौत

jantaserishta.com
27 Oct 2022 12:56 PM IST
बीएसएफ ने मिट्टी ढहने से फंसे 5 मजदूरों को बचाया, 1 की मौत
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| पंजाब के अमृतसर में बुधवार को मिट्टी के ढहने से जीआरईएफ के कई मजदूर दब गए। हादसे के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 5 जवानों को बचाया, इसमें से एक की मौत हो गई। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया की पंजाब के अमृतसर सेक्टर में काम करने के दौरान मिट्टी धंसने से हुए हादसे में 5 मजदूर फंस गए। ये सभी जीआरईएफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) के मजदूर थे। सूचना मिलने के बाद बीएसएफ के जवानों ने 5 मजदूरों को बचाकर निकाला। अस्पताल ले जाने के बाद इनमें से 1 मजदूर की मौत हो गई।
बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने कहा कि इस घटना में जीआरईएफ के एक मजदूर की मौत हो गई। बाकी 4 मजदूरों को धवन नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story