भारत
बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 221 तोतों को तस्करी से बचाया
jantaserishta.com
6 Nov 2022 11:20 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दक्षिण बंगाल के नादिया में भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वन्य पक्षियों की तस्करी को नाकाम करते हुए 221 तोतों को बचाया। इस पूरी कार्यवाही को दो अलग अलग जगहों पर अंजाम दिया गया। इन पक्षियों की बांग्लादेश से भारत में तस्करी की जा रही थी। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि जवानों ने दो अलग अलग ऑपरेशन में 221 तोतों को तस्करों के चंगुल से आजाद करवाया है। जानकारी के मुताबिक पहली घटना दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी बेताई इलाके की है। शनिवार को ड्यूटी पर तैनात जवानों ने देखा कि बांग्लादेश की तरफ से कुछ तस्कर तारबंदी के ऊपर से सामान फेंक रहे थे। उसी समय जवानों ने उनका पीछा किया, लेकिन वो घने अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बीएसएफ जवानों ने घटनास्थल पर छानबीन की तो वहां पिंजरों में हरे, पीले और सफेद रंग के कुल 128 तोते मिले, जिन्हें जप्त कर लिया गया।
वहीं एक और अन्य घटना में सीमा चौकी रांगियापोटा इलाके में बीएसएफ के जवानों ने 93 लवबर्डस जब्त किए हैं। बीएसएफ ने बताया कि तस्कर इन वन्य पक्षियों को भारत से बांग्लादेश ले जाने वाले थे। फिलहाल आगे की कार्यवाही के लिए सभी छुड़ाए गए पक्षियों को स्थानीय वन विभाग को सौंप दिया गया है।
गौरतलब है कि भारत-बांग्लादेश की सीमा पर मवेशियों और पक्षियों की तस्करी भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए बीएसएफ के जवानों ने अतिरिक्त सतर्कता भी बढ़ाई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





