भारत
बीएसएफ ने एके 47 राइफलों सहित भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए
jantaserishta.com
28 Oct 2022 8:09 AM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब के फिरोजपुर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से बीएसएफ ने एके 47 राइफलों सहित कई हथियार और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए हैं। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के बीओपी जगदीश से लगी भारत-पाकिस्तान की सीमा पर जीरो लाइन के पास 136 बटालियन के सैनिकों द्वारा की जा रही तलाशी के दौरान एक बैग बरामद किया गया। जिसमें भारी मात्रा में हथियार और कारतूस रखे हुए थे।
बीएसएफ को बैग के अंदर से 3 एके 47 राइफलें और साथ में 6 खाली मैगजीन, 3 मिनी एके 47 राइफल और साथ में 5 खाली मैगजीन, 3 पिस्टल और साथ में 6 खाली मैगजीन बरामद की गई हैं। इसके अलावा बैग में 200 राउंड कारतूस भी मिले हैं। इनमें राइफल के 100 राउंड और पिस्टल के 100 राउंड शामिल हैं।
फिलहाल बीएसएफ ये जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर ये हथियार और गोला बारूद सीमा पार से यहां कैसे पहुंचा। वहीं बीएसएफ ने पंजाब पुलिस को भी आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





