भारत

पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी, बीएसएफ ने ड्रोन से गिराए गए हथियार और ड्रग्स किए बरामद

jantaserishta.com
10 Feb 2023 10:15 AM IST
पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी, बीएसएफ ने ड्रोन से गिराए गए हथियार और ड्रग्स किए बरामद
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब में ड्रोन के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को एक बार फिर विफल कर दिया। फिरोजपुर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए भेजी गई चीनी पिस्तौल, गोलियां और 3 किलो हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 9 और 10 फरवरी की रात पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तान के साथ लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सतर्क बीएसएफ सैनिकों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास करने वाले एक ड्रोन का पता लगाया। इसके बाद जवानों ने ड्रोन-रोधी उपाय किए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी।
एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद में बीएसएफ के जवानों द्वारा की गई तलाशी के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई खेप का एक पैकेट बरामद किया गया। पैकेट में लगभग 3 किलो हेरोइन, 1 चीन निर्मित पिस्तौल, कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई है। हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
गौरतलब है की पंजाब की सीमा में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से अक्सर ड्रग्स और हथियार भेजे जा रहे हैं। इसके लिए बीएसएफ न सिर्फ एंटी ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है, बल्कि तस्करों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद भी ले रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story