भारत
बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा से करोड़ों की हेरोइन बरामद की
jantaserishta.com
15 Feb 2023 11:10 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बॉर्डर फेंसिंग के नजदीक जवानों ने करीब 1.030 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। जब्त हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि पंजाब में फाजिल्का के बचन सिंह की ढाणी गांव में बॉर्डर फेंसिंग के पास से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने 1 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गश्त के दौरान जवानों को सीमा के पास और बॉर्डर फेंसिंग के नजदीक एक संदिग्ध पैकेट मिला।
बीएसएफ ने बताया कि बरामद किए गए पैकेट में तकरीबन 1.030 किलोग्राम हेरोइन मौजूद थी। हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। फिलहाल इलाके में तालाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि ये पता लगाया जा सके कि कहीं ये हेरोइन तस्करों ने ड्रोन के जरिए सीमा पार से तो नहीं भेजी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





