
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। पंजाब के फाजिल्का जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास जवानों ने एक खेत से करीब 2.256 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। जब्त हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने रविवार को बताया कि पंजाब में फाजिल्का जिले के घुरमी गांव के पास एक खेत से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात जवानों को सीमा के पास एक खेत में संदिग्ध वस्तु पड़ी दिखाई दी। आगे की जांच में जवानों को सफेद पॉलीथीन में रखे तीन पैकेट मिले।
बीएसएफ ने बताया कि बरामद किए गए तीनों पैकेट में तकरीबन 2.256 किलोग्राम हेरोइन मौजूद थी। हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। फिलहाल इलाके में तालाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि ये पता लगाया जा सके कि कहीं ये हेरोइन तस्करों ने ड्रोन के जरिए सीमा पार से तो नहीं भेजी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





