भारत

पाकिस्तान की नापाक हरकत बेनकाब, BSF ने सीमा से करोड़ों की हेरोइन बरामद की

jantaserishta.com
14 March 2023 5:45 PM IST
पाकिस्तान की नापाक हरकत बेनकाब, BSF ने सीमा से करोड़ों की हेरोइन बरामद की
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से जवानों ने 1 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद की है। जप्त हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
बीएसएफ ने बताया कि सोमवार को सुबह के समय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने, सीमा बाड़ के आगे एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग करते हुए अमृतसर जिले में भरोपाल गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध मानव पैरों के निशान देखे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी।
इसके बाद क्षेत्र की सघन तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने पीले रंग के टेप में लिपटे नशीले पदार्थ हेरोइन के 3 पैकेट बरामद किए। इनका कुल बजन 1.080 किलोग्राम है। एक अधिकारी ने बताया कि चौकस बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर तस्करी के लिए पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story