भारत

पाकिस्तानी बंकर को तबाह करने की तैयारी में BSF

Nilmani Pal
23 Feb 2025 7:28 AM IST
पाकिस्तानी बंकर को तबाह करने की तैयारी में BSF
x

राजस्थान। बाड़मेर में पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक इमारत विवाद का नया विषय बन गई है। सीमा से 150 गज के अंदर किया गया यह निर्माण देखने में बंकर जैसा लग रहा था लेकिन दावा है कि यह शौचालय था। बीएसएफ ने बीते सोमवार को इस अवैध निर्माण को पकड़ा।

अधिकारी ने कहा कि बाड़मेर जिले में गदरा नामक एक जगह है, जहां से अंतरराष्ट्रीय सीमा गुजरती है। सोमवार को जवानों ने अवैध निर्माण देखा, जो सीमा के 150 गज के भीतर है। इसके बाद जूनियर अधिकारियों की एक फ्लैग मीटिंग तुरंत आयोजित की गई, जिसमें पाकिस्तान ने इस बात से इनकार किया कि निर्माण 150 गज के भीतर था। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे जवानों के लिए एक अस्थायी शौचालय का निर्माण कर रहे थे, और यह कोई बंकर या निगरानी चौकी नहीं थी। यह झूठ था, इसलिए हमारे कमांडर ने तुरंत एक विरोध नोट जारी किया।

सीमा के 150 गज के भीतर जो कुछ भी है, उसे नो मैन्स लैंड माना जाता है। इस इलाके में इमारत या निर्माण कार्य की अनुमति नहीं है। लोगों के अनुसार, बंकर का निर्माण रात के समय किया गया था। पिछले सोमवार को बीएसएफ जवानों ने इसे देखा। यह सीमा से 100 गज की दूरी पर बनाया गया था। लोगों ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर इसी तरह के बंकरों के कम से कम दो मामले सामने आए हैं, लेकिन सीमा पर एक साल में यह पहला मामला है।

Next Story