भारत
बीएसएफ ने निकाली साइकिल रैली, बच्चों और युवाओं में दिखा जोश
jantaserishta.com
31 May 2025 11:40 AM IST

x
अमृतसर: एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से शनिवार को एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह साइकिल रैली भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य हमारे राष्ट्र की विविधता में एकता का जश्न मनाना है।
साइकिल रैली की शुरुआत जेसीपी अटारी से बीओपी राजाताल तक की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने लगभग 12 किलोमीटर की दूरी तय की।
रैली को बीएसएफ के डीआईजी एसएस चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में भाग लेने वाले बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया, उनका कहना है कि बीएसएफ की ओर से यह बहुत बढ़िया कार्यक्रम किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा और वृद्ध प्रतिभागियों ने रैली में भाग लिया।
डीआईजी चंदेल ने संबोधन में कहा, "यह रैली न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है, बल्कि राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश भी देती है।" उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके जोश और देशभक्ति की भावना के लिए बधाई दी। इस साइकिल रैली में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा, वृद्ध और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। विशेषकर बच्चों में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
एक छात्रा ने कहा, “बीएसएफ की ओर से किया गया यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। इससे हमें प्रेरणा मिलती है कि हम अपने देश की सेवा किस प्रकार कर सकते हैं।”
रैली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और मार्ग के किनारे स्थानीय लोग भी देशभक्ति के नारों और तालियों के साथ रैली में हिस्सा लेने वालों का उत्साहवर्धन करते दिखे। इस आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि "एक भारत श्रेष्ठ भारत" केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक ऐसी भावना है जो देशवासियों को एक सूत्र में पिरोती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





