भारत

BSF का एक्शन, 1.32 करोड़ के सोने के साथ तस्कर को पकड़ा

jantaserishta.com
13 Feb 2023 8:31 AM IST
BSF का एक्शन, 1.32 करोड़ के सोने के साथ तस्कर को पकड़ा
x
ऐसे पकड़ाए.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने चुनावी राज्य त्रिपुरा से 1.32 करोड़ रुपये के सोने के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। बीएसएफ त्रिपुरा और डीआरआई के अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान के तहत अगरतला में एक वाहन के कैविटी में छिपी सोने की 2 छड़ें बरामद की हैं। बीएसएफ की तरफ से यह जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने रविवार को अपने एक बयान में बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर बीएसएफ की 69वी बटालियन के जवानों और डीआरआई की टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इसी के तहत जवानों ने सिपाहीजाला जिले के अंतर्गत सीमावर्ती शहर के सोनामुरा से अगरतला जा रही एक बोलेरो को रोककर छानबीन की। शुरुआत में गाड़ी से कुछ बरामद नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक, बाद में बारीकी से छानबीन करने पर जवानों को बोलेरो के कैविटी में छिपाकर रखे गए 2 गोल्ड बार मिले। इनकी कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोने की बरामदगी के बाद गाड़ी के चालक को भी हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार पता चला कि गोल्ड बार की तस्करी बांग्लादेश से की गई थी।
फिलहाल पकड़े गए शख्स से आगे की पूछताछ की जा रही है। वहीं बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा राज्य में सीमा पार तस्करी के खिलाफ लड़ाई में बीएसएफ भारत बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के मंसूबों को बेअसर करने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story