भारत
गणतंत्र दिवस पर बीएसएफ जवानों ने पाक रेंजर्स से मिठाई का आदान-प्रदान किया
jantaserishta.com
26 Jan 2023 2:40 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पंजाब के अटारी बॉर्डर और जम्मू की भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरुवार को सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सरहद पर तिरंगा फहराया। इसके बाद दोनों राज्यों की सीमाओं पर दोपहर को पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से बीएसएफ को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। जिसमें दोनों देशों के जवानों ने एक दूसरे को मिठाई भेंट कर भाईचारे का संदेश दिया। बीएसएफ ने बताया कि दोपहर को अटारी में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गेटों को खोला गया। जिसके बाद बीएसएफ और पाक रेंजर्स के जवान सरहद पर एकत्रित हुए। इस मौके पर पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से बीएसएफ जवानों को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी गई। वहीं दोनों देश के जवानों ने एक दूसरे को मिठाई देकर शुभकामनाएं दी। इसके अलावा जम्मू की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भी दोनों तरफ के जवानों ने मिठाई का आदान-प्रदान कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि भारत-पाकिस्तान की अलग अलग राज्यों से लगती सीमाओं पर 74वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। जिसके बाद शहीदों को नमन किया गया। वहीं बीएसएफ के अधिकारियों ने सरहद से देश को इस पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही जवानों ने भी एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के अलावा ईद, होली, दिवाली पर भारत और पाकिस्तान के बीच मिठाइयों के आदान-प्रदान की परंपरा रही है। इस तरह का कार्यक्रम भाईचारे का संदेश देने के लिए हर साल भारत-पाकिस्तान की अलग अलग सीमाओं पर आयोजित किया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





