भारत

बीएसएफ जवान रिहा, था पाकिस्तान के कब्जे में...जानें पूरी खबर

jantaserishta.com
1 Dec 2022 4:30 PM IST
बीएसएफ जवान रिहा, था पाकिस्तान के कब्जे में...जानें पूरी खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे से एक बीएसएफ जवान को रिहा कर दिया गया है. कोहरे की वजह से उस जवान ने गलती से सीमा पार कर ली थी. बीएसएफ ने पाकिस्तान से बात की और फिर जवान को छोड़ दिया गया. असल में बीएसएफ के एक जवान को पाक रेंजर्स ने अपने कब्जे में कर लिया था. धुंध के चलते गलती से बीएसएफ का जवान उस पार चला गया था. तब तुरंत बीएसएफ अधिकारियों के साथ बातचीत की गई और फिर जवान सुरक्षित वापस देश लाया गया.

अभी तक उस बीएसएफ जवान की पहचान उजागर नहीं की गई है. ये भी स्पष्ट नहीं है कि कब वो जवान गलती से पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गया था. राहत की बात ये है कि पाकिस्तान ने भी इस बात को स्वीकार किया कि जवान गलती की वजह से उनकी सीमा में दाखिल हुआ था. इसी वजह से बीएसएफ से बात करने के बाद उसे तुरंत रिहा कर दिया गया. इससे पहले भी कई मौकों पर जवान गलती की वजह से पाक सीमा में दाखिल हुए हैं. लेकिन हर बार पाकिस्तान उन्हें समय रहते छोड़ता नहीं है. लेकिन इस बार भारतीय रेंजर को समय रहते छोड़ दिया गया. अभी तक बीएसएफ की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. पाकिस्तान ने भी अपनी तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story