भारत
पत्नी की मौत के एक हफ्ते बाद BSF जवान की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
jantaserishta.com
7 April 2023 11:12 AM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
शामली (यूपी) (आईएएनएस)| शामली जिले के बाबरी क्षेत्र के हिरणवाड़ा गांव में बीएसएफ का एक जवान रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया है। एक सप्ताह पहले 40 वर्षीय धीरज कुमार की पत्नी की भी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि धीरज और उसके रिश्तेदारों ने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।
पुलिस के अनुसार, धीरज और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ 1 अप्रैल को 'महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने' का मामला दर्ज किया गया था और जांच जारी है।
जवान के बड़े भाई अमित शर्मा ने बताया कि उसका भाई धीरज गुरुग्राम में तैनात था और एक महीने की छुट्टी पर था।
वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सहारनपुर जिले के नानौता शहर में रहता था, लेकिन करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी ने जहर खा लिया था जिससे उसकी मौत हो गई।
धीरज सुबह खेत में गया और बाद में बेहोश पाया गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





