भारत
सीमा पर पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिकों को बीएसएफ ने पाक रेंजर्स को सौंपा
jantaserishta.com
31 Oct 2022 10:26 AM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पंजाब से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत ने इंसानियत दिखाते हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को पाक रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया है। यह दोनों पाक नागरिक रविवार को अनजाने में भारतीय सीमा में घुस आए थे। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि रविवार को अमृतसर सेक्टर में जवानों ने 2 पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की सीमा में दाखिल होते समय पकड़ लिया। दोनों पाक नागरिकों से गहन पूछताछ के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों गलती से भारतीय सीमा में आ गए थे। जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी और अंत में दोनों को वापस पाकिस्तान भेजने का निर्णय लिया गया।
बीएसएफ के जवानों ने इसके बाद पाक रेंजर्स के साथ संपर्क साधा। दोनों देशों के बीच जरूरी कार्रवाई के बाद दोनों पाक नागरिकों को रविवार रात पाक रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया गया।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से भारत-पाक सरहद पर लगातार ड्रग्स और हथियार मिल रहे हैं, लेकिन इस तनाव के बीच भी भारत ने मानवता का सबूत दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





