भारत

BSF ने पाकिस्तान नागरिक को रेंजर्स को सौंपा

jantaserishta.com
28 Jun 2023 5:25 PM IST
BSF ने पाकिस्तान नागरिक को रेंजर्स को सौंपा
x
एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
चंडीगढ़: बीएसएफ ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक पाक नागरिक को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया है। बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
बयान के अनुसार, पूछताछ के दौरान पता चला कि पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक अनजाने में भारतीय क्षेत्र में आ गया था। उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ। आगे कहा कि बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया और मामले पर विरोध दर्ज कराया। मंगलवार शाम करीब 5.10 बजे पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक को मानवीय आधार पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब पाकिस्तान के साथ कांटेदार तार की बाड़ वाली 553 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story