भारत

भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, BSF ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
24 April 2023 10:30 AM IST
भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, BSF ने उठाया ये कदम
x
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में गलती से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आए एक वृद्ध पाकिस्तानी नागरिक को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया है। रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई। बीएसएफ ने एक बयान में कहा, सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा पर लगी बाड़ के आगे उस वक्त पकड़ा, जब वह शनिवार को फिरोजपुर जिले के अंतर्गत भाखरा गांव में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ।
इसमें कहा गया है कि पूछताछ के दौरान पता चला कि कसूर निवासी 75 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक हाकिम अली अनजाने में भारतीय क्षेत्र में आ गया था।
बयान में कहा गया है, व्यक्ति के पास कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया और अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद 22 अप्रैल को ही रात 8.33 बजे पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक को सद्भावना और मानवीय आधार पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया।
बीएसएफ अनजाने में सीमा पार करने वालों से निपटने के दौरान हमेशा मानवीय दृष्टिकोण अपनाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story